देश की खबरें | कांग्रेस अधिवेशन का विषय होगा ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अगले सप्ताह अहमदाबाद में होने वाले अपने अधिवेशन का विषय ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ तय किया है।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कांग्रेस ने अगले सप्ताह अहमदाबाद में होने वाले अपने अधिवेशन का विषय ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ तय किया है।

पार्टी के नौ अप्रैल के इस अधिवेशन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कुल 1,725 निर्वाचित और चयनित सदस्य भाग लेंगे।

अधिवेशन से एक दिन पहले विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी जिसमें अधिवेशन के एजेंडे पर मुहर लगाई जाएगी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवादाताओं से कहा, ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)के अधिवेशन का विषय ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ है। यह आगामी अधेवशन की ‘टैगलाइन’ होगी। यह कार्यक्रम 8-9 अप्रैल, 2025 को अहमदाबाद में साबरमती नदी तट पर होने वाला है।’’

उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पर होगी। उनका कहना था, ‘‘इस वर्ष महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती है। दोनों प्रतिष्ठित शख्सियतों का जन्म गुजरात में हुआ था।’’

वेणुगोपाल ने बताया कि विस्तारित कार्य समिति की बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, परिषद नेता, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय के पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।

उनके मुताबिक, पहले दिन बैठक में लगभग 169 लोग शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘नौ अप्रैल को एआईसीसी अधिवेशन होगा, जिसमें सांसदों, मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लगभग 1,725 निर्वाचित एआईसीसी सदस्य और सह-चयनित सदस्य भाग लेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी