खेल की खबरें | पहली पारी में ही टेस्ट उनके पक्ष में हो गया था, नदीम को खिलाने का अफसोस नहीं : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि पहली पारी में खराब प्रदर्शन से ही इंग्लैंड को मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिल गई । उन्होंने अनुभवी कुलदीप यादव की जगह बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को उतारने के फैसले का भी समर्थन किया ।

चेन्नई, नौ फरवरी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि पहली पारी में खराब प्रदर्शन से ही इंग्लैंड को मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिल गई । उन्होंने अनुभवी कुलदीप यादव की जगह बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को उतारने के फैसले का भी समर्थन किया ।

पहला टेस्ट 227 रन से हारने के बाद कोहली ने स्वीकार किया कि टीम स्कोरबोर्ड के दबाव में थी चूंकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाये थे । उन्होंने हालांकि कहा कि कुलदीप की जगह नदीम को उतारने का उन्हें अफसोस नहीं है ।

कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ पहली पारी के बाद ही टेस्ट पर उनका शिकंजा कस गया था । हम बेहतर बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन एक ईकाई के रूप में हम ऐसा कर नहीं सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर किसी भी पारी में कोई शतक बनाता तो भी हम काफी पीछे थे । खेलने का एक ही तरीका नहीं है और हम इसे भली भांति समझते हैं । आगे हम बड़ी साझेदारियों पर फोकस करेंगे ।’’

कुलदीप को नहीं उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा,‘‘ अगर आप दो आफ स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं तो कुलदीप भी उसी तरह का स्पिनर है । हमें विविधता की जरूरत थी । हमें पता था कि हम कौन सा संयोजन लेकर उतरना चाहते हैं और मुझे इसका कोई खेद नहीं है ।’’

यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि इंग्लैंड की टीम बेहतर तैयारी से आई थी, कोहली ने कहा ,‘‘ आप ऐसा कह सकते हैं लेकिन हमारी पिचों पर यह कहना कि उनकी तैयारी हमसे बेहतर थी, सही आकलन नहीं होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ 2017 में आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट जीता था, तब भी यही कहा गया था । इतनी जल्दी नतीजा निकालना सही नहीं है । बाहर क्या कहा जा रहा है, हम उसे लेकर चिंतित नहीं हैं । हम उस पर फोकस नहीं करते । आगे के मैचों में हम टीम संयोजन पर विचार करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी