देश की खबरें | झारखंड में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एक मौसम अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रांची, 16 दिसंबर झारखंड में तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एक मौसम अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण तापमान में यह गिरावट आयी है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन तक इस तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है जिससे अगले सप्ताह शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को गढ़वा में राज्य का सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

विभाग के अनुसार चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे है। बोकारो में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।

डाल्टनगंज में रात का तापमान 8.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। जमशेदपुर में यह 11.2 डिग्री रहा।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते राज्य में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तापमान के स्तर में कोई भी बड़े बदलाव की अगले तीन दिन तक संभावना नहीं है। इसके बाद 20 दिसंबर से तापमान में और गिरावट आ सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\