देश की खबरें | ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कई आदिवासी बहुल जिलों में मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा।

भुवनेश्वर, 12 दिसंबर ओडिशा के कई आदिवासी बहुल जिलों में मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में कंधमाल जिले के जी. उदयगिरि में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

केंद्र के मुताबिक उदयगिरि में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ जिले के क्योंझर और किरी में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तथा फुलबनी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि मध्य ओडिशा के अंगुल में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ में 11, कोरापुट में 11.2 और बालासोर और राउरकेला में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर और कटक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.6 तथा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक भुवनेश्वर में तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था।

आईएमडी ने 14 दिसंबर तक राज्य में कई स्थानों पर रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा, "ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में दो जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\