देश की खबरें | किशोर ने लड़के पर 55 पर बार चाकू से वार किया, पहले गला काटा, फिर नाचते हुए शव को घसीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के वेलकम कॉलेनी में पिछले सप्ताह नशे में धुत्त 16 वर्षीय एक किशोर ने एक अन्य किशोर पर चाकू से 55 बार हमला किया। इस दौरान आरोपी ने किशोर का गला काटा तथा नाचते हुए पीड़ित के शव को सड़क पर घसीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बृहस्पतवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली के वेलकम कॉलेनी में पिछले सप्ताह नशे में धुत्त 16 वर्षीय एक किशोर ने एक अन्य किशोर पर चाकू से 55 बार हमला किया। इस दौरान आरोपी ने किशोर का गला काटा तथा नाचते हुए पीड़ित के शव को सड़क पर घसीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बृहस्पतवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जनता मजदूर कॉलेनी में हुई इस हत्या की भयावह तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 2.23 मिनट के फुटेज में आरोपी अपने आसपास के लोगों को धमकी देते हुए नजर आ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि वह उस 17 वर्षीय किशोर को नहीं जानता था, जिससे उसने बिरयानी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, ‘‘हमने हत्या में इस्तेमाल हथियार पहले ही बरामद कर लिया है। हम जांच कर रहे हैं कि उसने चाकू कहां से खरीदा था।”

अधिकारी ने बताया कि वारदात मंगलवार रात करीब सवा ग्यारह बजे हुई थी, घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को एक संकरी गली में एक व्यक्ति को घसीटते हुए और चाकू से वार करते हुए देखा जा सकता है।

अपराध की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वह यहीं नहीं रुका। घटना को अंजाम देते वक्त उसे नाचते हुए देखा गया। एक व्यक्ति ने यह देखने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की कि क्या हो रहा है, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया।”

अधिकारी ने बताया कि यह तब शुरू हुआ जब पीड़ित ने आरोपी के लिए बिरयानी खरीदने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज आरोपी गुस्से में आ गया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने जाफराबाद निवासी 17 वर्षीय किशोर के साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने पीड़ित का गला तब तक दबाए रखा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया, इसके बाद उसने अपनी जेब से एक छोटा चाकू निकाला और उस पर कई बार वार किया। इसके बाद वह उसे घसीटकर एक गली में ले गया। पीड़ित के चेहरे, गर्दन, पीठ और आंखों के नीचे 55 से अधिक बार चाकू के हमले के निशान मिले।”

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान आरोपी लोगों से दूर रहने के लिए कह रहा थ्ा। जांचकर्ता ने कहा, ‘‘घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था।’’

अधिकारी ने बताया कि बात यहीं खत्म नहीं हुई। घटना को देखकर हम भी हैरान रह गए। आरोपी मृतक को बालों से पकड़ कर उसे वापस उसी पतली गली में खींचकर ले गया और उससे 350 रुपये लूट कर वहां से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि हमने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमें आरोपी की पहचान करने में मदद मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी