IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान कृणाल पंड्या ने कहा कि टीम में किसी भी परिस्थिति में जीत दर्ज करने का आत्मविश्वास है

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बेहद ही रोमांचक मैच में एक रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान कृणाल पंड्या ने कहा कि उनकी टीम में किसी भी परिस्थिति से जीत दर्ज करने का आत्मविश्वास है.

Krunal Pandya (Photo Credit: Jio Cinema/Twitter)

लखनऊ, 20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बेहद ही रोमांचक मैच में एक रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान कृणाल पंड्या ने कहा कि उनकी टीम में किसी भी परिस्थिति से जीत दर्ज करने का आत्मविश्वास है. यह भी पढ़ें:  IPL 2023: जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी का श्रेय संगकारा को देता हूं, सुरेश रैना का बड़ा बयान

लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाने के बाद रिंकू सिंह की 33 गेंद में नाबाद 67 रन की पारी के बावजूद केकेआर की पारी को सात विकेट पर 175 रन पर रोक दिया.

मैच के बाद पुरस्कार समारोह कृणाल ने कहा, ‘‘ इस जीत से बहुत खुश हू। हमने कभी हार नहीं मानी थी. एक समय वे एक विकेट पर 61 रन के साथ अच्छी स्थिति में थे लेकिन हमें पता था कि दो-तीन कड़े ओवरों से मैच का रूख बदल सकता है. इस पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी.’’

रिंकू सिंह की आक्रामक पारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ इस सत्र में रिंकू विशेष खिलाड़ी रहे है। आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते है. वह  बहुत खास बल्लेबाज है। हम आखिरी ओवरों में एक बार में एक गेंद की बारे में सोच रहे थे.’’ लखनऊ को पिछले मैच में आखिरी ओवर में मोहसिन खान ने यादगार जीत दिलाई थी लेकिन कृणाल ने इस बार यश ठाकुर पर भरोसा किया.

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मोहसिन पिछले मैच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी। मैंने अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनी और मोहसिन की जगह यश को गेंद थी। यश ने अपने शुरुआती दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की थी.’’

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट