देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में जनसहभागिता से एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ जुलाई को जन सहभागिता के जरिये एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रविवार को यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, छह जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ जुलाई को जन सहभागिता के जरिये एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रविवार को यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ जुलाई को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 में समाज के सभी वर्गों का साथ लेकर नया इतिहास रचा जाएगा तथा सिर्फ एक दिन में इस बार 37 करोड़ पौधे रोपे जायेंगे।

बयान के अनुसार योगी की वन नीति से साल दर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश इस बार भी अभूतपूर्व इतिहास रचेगा। योगी के आह्वान पर जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिवक्ता, चिकित्सक समेत समाज का हर तबका जुड़ेगा।

योगी सरकार ने सभी से अपील की है कि वे पौधा लगाएं, फोटो अपलोड करें और पौधों का संरक्षण भी करें।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि महाभियान में जन सहभागिता अवश्य हो। इसके बाद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, किसानों समेत समाज के हर तबके से संवाद स्थापित करते हुए सभी को इससे जोड़ा।

बयान में यह भी दावा किया गया कि अभियान से 3.40 करोड़ विद्यार्थी और 2.24 करोड़ किसान जुड़ेंगे। इस अभियान में समाज के हर तबके के लोग जुड़ेंगे। इसमें 25 करोड़ नागरिकों और 26 राजकीय विभागों की सहभागिता से एक ही दिन में होने वाले इस अभियान को नऊ ऊंचाई मिलेगी। इस अभियान में ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक 60,182 जनप्रतिनिधि, 13,44,558 राजकीय कर्मचारी, 4,69,900 अधिवक्ता, 27,270 स्वयंसेवी संस्थाएं और 15,000 किसान उत्पादक संगठन शामिल होंगे।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\