विदेश की खबरें | तालिबान ने अफागनिस्तान के खुफिया विभाग के परिसर पर हमला कर 11 लोगों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता सेदिक अजीज ने बताया कि हमला समांगन प्रांत की राजधानी ऐबक में हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में 63 लोग घायल हुए हैं।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता सेदिक अजीज ने बताया कि हमला समांगन प्रांत की राजधानी ऐबक में हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में 63 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आत्मघाती हमलावर द्वारा परिसर पर हमला करने के बाद दो चरमपंथियों ने गोली बारी शुरू कर दी। दोनों हमलावर भी गोलीबारी में मारे गए है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल.

अजीज ने बताया कि शुरुआती धमाका इतना जोरदार था कि कई मील दूर तक सुना गया और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

इससे पहले प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख अब्दुल खलील मुसादिक ने बताया था कि हमले में कई बच्चों सहित अधिकतर आम नागरिक घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.29 करोड़ के करीब, 5.68 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। चरमपंथी संगठन नियमित रूप से अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा है। यह हमले फरवरी में अमेरिका के साथ शांति समझौता होने के बाद भी हो रहे हैं। समझौते का मकसद दो दशक पुराने युद्ध को समाप्त करने का रास्ता साफ करना था।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता एस्मातुल्ला मुरादी के मुताबिक तालिबान ने रविवार को उत्तरी कुंदूज प्रांत में 14 जांच चौकियों को निशाना बनाया जिसमें अफगान सुरक्षा बल के कम से कम 14 सदस्य मारे गए।

तालिबान ने कहा कि वह इस हमले के पीछे है, लेकिन दावा किया कि सरकारी बलों ने जवाब में मोर्टार दागे जो आम लोगों के घरों पर गिरे। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने तालिबान के इस दावे को खारिज कर दिया है।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने समांगन में हुए हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि तालिबन किसी वार्ता से पहले खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

तालिबान ने आरोप लगाया कि सरकारी बल उन्हें और उनके घरों, परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें भी इसकी तपिश महसूस करनी होगी। सरकार ने कहा कि तालिबान के हमले सुरक्षा बलों और नागरिकों पर जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी