Republic Day: उत्तराखंड की झांकी को मिला पहला पुरस्कार और पंजाब रेजीमेंट सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी रही

देश के 74वें गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड के वन्यजीवों एवं धर्मस्थलों को प्रदर्शित करने वाली राज्य की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है जबकि सेना के पंजाब रेजीमेंट को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का खिताब दिया गया है। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

(Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 30 जनवरी देश के 74वें गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड के वन्यजीवों एवं धर्मस्थलों को प्रदर्शित करने वाली राज्य की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है जबकि सेना के पंजाब रेजीमेंट को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का खिताब दिया गया है. सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: भारत का आम बजट दुनिया के लिए आशा की किरण बनेगा- प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि आधिकारिक विजेताओं को चयनमंडली ने चुना है. गुजरात की झांकी लोकप्रिय श्रेणी में नंबर वन के रूप में उभरी है.

छब्बीस जनवरी को कर्तव्य पथ पर पारंपरिक परेड के दौरान उत्तराखंड की झांकी के राज्य के वन्यजीवों एवं धर्मस्थलों को प्रदर्शित किया गया है.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ गणतंत्र दिवस परेड 2023 की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी और झांकी की घोषणा कर दी गयी है. पृथक परिणाम घोषित किया है , पहला चयन मंडल द्वारा चुना गया जबकि दूसरा माई गव पर ऑनलाइन जनमत द्वारा चुना गया.’’

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की झांकियां क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही हैं.

मंत्रालयों एवं विभागों की झांकियों में आदिवासी मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी होने का खिताब दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट