देश की खबरें | ज्ञानवापी परिसर में तीसरे दिन भी शाम पांच बजे तक चला सर्वे, मुस्लिम पक्ष ने फिर दी बहिष्कार की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रविवार को तीसरे दिन ज्ञानवापी परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण का काम शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक चला। शासकीय अधिवक्‍ता राजेश मिश्रा ने रविवार शाम यह जानकारी दी।

वाराणसी, छह अगस्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रविवार को तीसरे दिन ज्ञानवापी परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण का काम शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक चला। शासकीय अधिवक्‍ता राजेश मिश्रा ने रविवार शाम यह जानकारी दी।

इस बीच, मुस्लिम पक्ष ने सर्वेक्षण को लेकर झूठी खबरें प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया से अलग होने की चेतावनी दी।

सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने बताया, “एएसआई ने रविवार को लगातार तीसरे दिन सर्वेक्षण कार्य शुरू किया। सर्वेक्षण टीम सुबह आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। सर्वेक्षण का काम शाम पांच बजे तक चला। दोपहर में दो घंटे तक भोजन के लिए सर्वेक्षण का कार्य रोका गया था।”

हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि रविवार को तीनों गुम्बदों के नीचे वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। वहां पर फोटोग्राफी, मानचित्रण और मापन का कार्य किया गया।

उन्होंने बताया कि तीन तहखानों की सफाई करा दी गयी है, व्यास जी के तहखाने का भी सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के काम में अभी समय लगेगा।

इसके पहले सुबह हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने सर्वेक्षण के लिए परिसर में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से कहा कि तीसरे दिन का सर्वेक्षण कार्य शुरू हो रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सर्वेक्षण के लिए डीजीपीएस समेत कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया था और रविवार को रडार का उपयोग किए जाने की संभावना है।

त्रिपाठी के मुताबिक, हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्ष अब तक किए गए सर्वेक्षण से संतुष्ट हैं।

इस बीच, ज्ञानवापी मस्जिद की रख रखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने बताया कि सर्वेक्षण को लेकर उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बाद मुस्लिम पक्ष दूसरे दिन के सर्वेक्षण में शामिल हुआ और आज भी उसके वकील प्रकिया में शामिल हैं, लेकिन सर्वेक्षण को लेकर जिस तरह की बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं, अगर उन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष सर्वेक्षण का फिर से बहिष्कार कर सकता है।

यासीन ने आरोप लगाया कि शनिवार को सर्वेक्षण के दौरान मीडिया के एक वर्ग ने अफवाह फैलाई कि मस्जिद के अंदर तहखाने में मूर्तियां, त्रिशूल और कलश मिले हैं, जिससे मुस्लिम समाज आहत है।

उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की हरकतों पर लगाम नहीं लगी, तो मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सर्वेक्षण का बहिष्कार कर सकता है।

हिन्दू पक्ष की एक वादी सीता साहू ने शनिवार को परिसर से बाहर आने के बाद बताया था कि ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी दीवार पर आधी पशु आधी देव की प्रतिमा दिखी, तहखाने में भी खंडित प्रतिमाएं और खम्भे होने का दावा किया।

उच्चतम न्यायालय ने गत शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने भी इसी मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद शुक्रवार को परिसर में सर्वेक्षण की कार्यवाही शुरू की गई थी।

सर्वेक्षण के पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने इसका बहिष्कार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\