देश की खबरें | आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी ने पुलिस कर्मी की राइफल छीन उसे गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर स्थित पुलवामा जिले के एक शिविर में आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादी ने पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीन उसी पर गोली चला दी।

Corona

श्रीनगर, दो जून जम्मू-कश्मीर स्थित पुलवामा जिले के एक शिविर में आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादी ने पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीन उसी पर गोली चला दी।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आतंकवादी की पहचान मोहम्मद अमीन मलिक के तौर पर हुई है जिसने कथित तौर पर दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में स्थित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के शिविर में कांस्टेबल अमजद खान से राइफल छीन उसी पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आतंकवादी छीनी हुई राइफल के साथ शिविर में ही छिप गया।

अधिकारियों ने बताया कि खान को घायल अवस्था में इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को आत्मसर्पण करने के लिए मनाने का प्रयास किया और यहां तक उसके माता-पिता को भी बुलाया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसका जवाब सुरक्षा कर्मियों ने दिया।

उन्होंने बताया कि त्राल के ही नागबल के रहने वाले मलिक ने 30 मई को 12बोर की राइफल के साथ सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें