जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों ने कारोबार के दौरान सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ, अंत में बढ़त के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निवेशकों की ओर से घरेलू बाजार में पूंजी निवेश का प्रवाह लगातार बने रहने के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों में तेजी एक दिन बाद ही लौट आयी। एफएमसीजी, बैंक और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नयी ऊंचाइयां तय कीं।

मुंबई, 11 दिसंबर विदेशी निवेशकों की ओर से घरेलू बाजार में पूंजी निवेश का प्रवाह लगातार बने रहने के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों में तेजी एक दिन बाद ही लौट आयी। एफएमसीजी, बैंक और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नयी ऊंचाइयां तय कीं।

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी रुख और रुपये की दर में स्थिरता के चलते स्थानीय शेयर बाजार की तेजी कुछ थम गयी।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

बीएसई का 30 सेंसेक्स दिन में 46,309.63 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में 139.13 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,099.01 अंक पर बंद हआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.55 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,513.85 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान इसने 13,579.35 अंक के उच्च स्तर को छुआ।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी सबसे अधिक लाभ में रही। इसका शेयर 5.68 प्रतिशत तक चढ़ा। इसके बाद एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टाइटन और बजाज ऑटो के शेयर में भी बढ़त रही।

वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एचसीएल और बजाज फिनजर्व के शेयर में 2.19 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,019.46 अंक यानी 2.26 प्रतिशत और निफ्टी में 255.30 अंक यानी 1.92 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘ शेयर बाजारों की शुरुआत अच्छी रही, पर तुंरत बाद ही इसमें गिरावट रही। लेकिन अंतिम कारोबारी सत्र के दौरान इसने फिर चढ़ना शुरू किया और मामूली तौर पर बढ़त के साथ बंद हुए। ऊर्जा, एफएमसीजी और धातु कंपनियों के शेयर लाभ में रहे जबकि दवा और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में बिकवाली रही।’’

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई और टोक्यो के बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग और सोल के बाजार तेजी के साथ बंद हुए।

यूरोपीय शेयर बाजारों की शुरुआत नकारात्मक रही।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.56 प्रतिशत टूटकर 49.97 डॉलर प्रति बैरल रहा।

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को दो पैसे टूटकर 73.64 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में 2,259.98 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)