जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,041 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी...करीब दो प्रतिशत उछलकर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

मुंबई, 30 मई शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी...करीब दो प्रतिशत उछलकर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,041.08 अंक यानी 1.90 प्रतिशत चढ़कर 55,925.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,197.99 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 308.95 अंक यानी 1.89 प्रतिशत के लाभ के साथ 16,661.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेकनोलॉजीज, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और आईटीसी में नुकसान रहा।

चीन में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगायी गयी कारोबारी पाबंदियों में ढील से एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़त के साथ 119.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,943.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड