जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 85 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर नकरात्मक रुख के बीच इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर नीचे आने से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई, दो मई वैश्विक स्तर पर नकरात्मक रुख के बीच इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर नीचे आने से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान भारी गिरावट से कुछ हद तक उबरने के बाद अंत में 84.88 अंक यानी 0.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ 56,975.99 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 648.25 अंक यानी 1.13 प्रतिशत तक नीचे आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.45 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 17,069.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, विप्रो, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, मारुति, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो और एसबीआई प्रमुख रूप से हानि में रहे।

वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एचडीएफ़सी और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट में रहा जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में अवकाश था।

दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट रही तथा अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली रूप से गिरकर बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.61 प्रतिशत गिरकर 104.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को लिवाली के बाद शुक्रवार को 3,648.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ईद-उल-फितर के मौके पर मंगलवार को बाजार बंद रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\