जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से शेयर बाजारों में लगातर दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 186 अंक और टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच निवेशक वैश्विक बाजारों में सतर्कता भरे माहौल में जोखिम वाली संपत्तियों में अपना निवेश घटा रहे हैं।

मुंबई, 29 जून निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच निवेशक वैश्विक बाजारों में सतर्कता भरे माहौल में जोखिम वाली संपत्तियों में अपना निवेश घटा रहे हैं।

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में कमजोरी तथा सरकार के नए प्रोत्साहन पैकेज के वित्तीय प्रभाव से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 185.93 अंक या 0.35 प्रतिशत के नुकसान से 52,549.66 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.25 अंक या 0.42 प्रतिशत टूटकर 15,748.45 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 1.54 प्रतिशत टूट गया। आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई तथा मारुति के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, डॉ. रेड्डीज, नेस्ले इंडिया और इंडसइंड बैंक के शेयर 1.75 प्रतिशत तक चढ़ गए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘सरकार के दबाव वाले क्षेत्रों को उबारने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के बावजूद स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख रहा।’’

नायर ने कहा, ‘‘बाजार में व्यापक बिकवाली के बीच सरकार के समर्थन की वजह से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयर सकारात्मक दायरे में रहे।’’

एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी से प्रभावित क्षेत्रों को राहत के लिए सरकार ने ऋण सुविधा की जो पेशकश की है उससे राजकोषीय घाटा 0.60 प्रतिशत बढ़ेगा। इसके साथ ही बैंकों के पास 70,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता सुविधा उपलब्ध होगी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय, वाहन और धातु कंपनियों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप में 0.42 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में नुकसान रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.27 प्रतिशत के नुकसान से 73.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया चार पैसे टूटकर 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,658.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट