जरुरी जानकारी | विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा शेयर बाजार, वैश्विक रुख से भी मिलेगी दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियां इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी बाजार सोमवार को प्रतिक्रिया देगा।

मुंबई, 24 नवंबर वैश्विक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियां इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी बाजार सोमवार को प्रतिक्रिया देगा।

बीते सप्ताह शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में कई सप्ताह की गिरावट के बाद जोरदार उछाल देखने को मिला। उस दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने पांच माह में अपना एक दिन का सबसे अधिक लाभ दर्ज किया।

शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,961.32 अंक या 2.54 प्रतिशत बढ़कर 79,117.11 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 557.35 अंक या 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,907.25 अंक के स्तर पर रहा।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के नतीजे बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण हैं। खासकर महाराष्ट्र जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने एकतरफा जीत दर्ज की है। हालांकि, वैश्विक कारक बाजार के लिए जोखिम पैदा करते रहेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।’’

मीणा ने कहा कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव पड़ रहा है, जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से रिकॉर्ड निकासी हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि बाजार की दिशा के लिए एफआईआई का प्रवाह महत्वपूर्ण रहेगा।

महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और झारखंड में इंडिया गठबंधन ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और रुपये-डॉलर का उतार-चढ़ाव भी बाजार को प्रभावित करेगा।

मीणा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा भी निवेशकों की धारणा को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. की निदेशक पल्का अरोड़ा चोपड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे कुल मिलाकर भारतीय शेयर बाजारों की दृष्टि से सकारात्मक हैं। विशेष रूप से इससे ढांचागत विकास से संबंधित क्षेत्रों को फायदा होगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘जीडीपी सहित व्यापक आर्थिक संकेतक बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे। बाजार भागीदारों की निगाह एफआईआई के प्रवाह पर रहेगी, खासकर हाल के समय की उनकी बिकवाली को देखते हुए।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,536.8 अंक या 1.98 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 374.55 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड