जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 934 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 934 अंक उछलकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के साथ बाजार में तेजी आई।

मुंबई, 21 जून घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 934 अंक उछलकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के साथ बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 934.23 अंक यानी 1.81 प्रतिशत चढ़कर 52,532.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 1,201.56 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 288.65 अंक यानी 1.88 प्रतिशत के बढ़त लेकर 15,638.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शेयरों में टाइटन, एसबीआई, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, विप्रो, इंफोसिस, आईटीसी और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।

वहीं दूसरी तरफ केवल नेस्ले इंडिया का शेयर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक लाभ में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। जबकि अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को अवकाश था।

जियोजित फाइनेंशल सर्विसेज के प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘जिंसों की कीमतों में गिरावट के साथ घरेलू और वैश्विक बाजारों में बिकवाली थमने से घरेलू शेयर बाजारों को राहत मिली और उनमे तेजी आई। यह बताता है कि मुद्रास्फीति और सख्त मौद्रिक नीति का मौजूदा अनिश्चितताओं पर सकरात्मक प्रभाव पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शेयर बाजार काफी संवेदनशील बना हुआ है और छोटी सी भी घटना मौजूदा अस्थिरता को चिंगारी दे सकती है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 115.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों का पूंजी बाजार से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने सोमवार को 1,217.12 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड