जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 583 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स में 582.87 अंक का उछाल आया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

मुंबई, पांच अप्रैल स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स में 582.87 अंक का उछाल आया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से एक दिन पहले तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 582.87 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,689.31 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान एक समय 59,747.12 अंक तक चढ़ गया था।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 21 लाभ में और नौ नुकसान में रहे।

पचास शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,500 के ऊपर 17,557.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 37 शेयर लाभ में जबकि 13 नुकसान में रहे।

सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो सबसे ज्यादा 3.96 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी के पश्चिम एशिया में बड़ी परियोजना हासिल करने की घोषणा से कंपनी का शेयर चढ़ा।

इसके अलावा एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, एचयूएल, टाइटन, टीसीएस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा 1.26 प्रतिशत नीचे आया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एसबीआई और मारुति सुजुकी भी नुकसान में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती दिख रही है। दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में कमजोर रुख का इसपर असर नहीं पड़ा। मुख्य रूप से बैंकों और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) के मजबूत तिमाही आंकड़ों और अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती से बाजार में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि आरबीआई नीतिगत दर में वृद्धि पर रोक लगाने से पहले बृहस्पतिवार को मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की और बढ़ोतरी कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह बाजार के लिये सकारात्मक होगा।

वैश्विक बाजारों में जापान के निक्की में गिरावट जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही। हांगकांग और शंघाई में अवकाश के कारण बाजार बंद रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में जर्मनी के डीएक्स और फ्रांस के सीएससी 40 में गिरावट रही जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई-100 में मामूली बढ़त रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 321.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड