जरुरी जानकारी | शेयर बाजार मे लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 284 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 284 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच ऊर्जा, वित्तीय और आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

मुंबई, 21 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 284 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच ऊर्जा, वित्तीय और आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

कारोबारियों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए अंत में 284.42 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,681.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 340.96 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 16,605.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक सबसे अधिक 7.88 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 60.5 प्रतिशत बढ़ने की खबर से शेयर में तेजी आई।

इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और डॉ. रेड्डीज लैब नुकसान में रहे। इनमें 1.89 प्रतिशत की गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के समर्थन से घरेलू बाजार वैश्विक बाजारों में बिकवाली दबाव के बावजूद बढ़त में रहा...।’’

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘अमेरिका में कल की तेजी का घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा और निफ्टी लगातार पांचवें दिन बढ़त में रहा...।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन में शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार में बुधवार को तेजी रही थी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजार साप्ताहिक सौदे के निपटान के अंतिम दिन आधा प्रतिशत बढ़त में रहा...बैंक, धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,780.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 20 पैसे मजबूत होकर 79.85 (अस्थायी) पर बंद हुई। रुपया बुधवार को अबतक के सबसे निचले स्तर 80.06 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड