जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 471 अंक लुढ़का, निफ्टी 14,700 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई जिससे सेंसेक्स 471 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और रिलायंस जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 12 मई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई जिससे सेंसेक्स 471 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और रिलायंस जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 प्रतिशत लुढ़कर 49 हजार अंक से नीचे

48,690.80 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 154.25 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट लेकर 14,696.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 3 प्रतिशत का नुकसान इंडसइंड बैंक को हुआ। इसके अलावा एचयूएल, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही।

दूसरी तरफ, टाइटन, मारुती, पावरग्रिड, एसबीआई और एनटीपीसी लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर के अनुसार उपभोक्ता जिंसों की बढ़ती कीमतों के कारण वैश्विक बाजार में ब्याज दरें और बांड प्रतिफल बढ़ने की चिंता में सूचकांक नीचे आये।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी प्रमुख सूचकांक समेत कीमती धातु गिरावट लेकर बंद हुए जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और मीडिया शेयरों में तेजी बनी रही।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग लाभ में रहे जबकि टोक्यो और सोल में गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्य कारोबार में मिश्रित रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 68.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज