जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 159 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक टूट गया। मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कुछ बैंक शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की निकासी से बाजार में गिरावट आई।

मुंबई, 19 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक टूट गया। मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कुछ बैंक शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की निकासी से बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 274.29 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, विप्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट मुख्य रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 810.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत लुढ़क कर 82.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड