जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 542 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 542 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट बनी रही।

मुंबई, तीन अगस्त घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 542 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट बनी रही।

आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में नुकसान से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 542.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,240.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 819.7 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,381.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन दो प्रतिशत से अधिक नीचे आया। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 4.3 प्रतिशत घटकर 756 करोड़ रुपये रहा है। उसके बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है।

इसके अलावा बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और पावरग्रिड लाभ में रहें।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा।

यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहा। फिच रेटिंग्स के अमेरिकी सरकार की साख कम किये जाने के बाद अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,877.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत टूटकर 65,782.78 अंक और निफ्टी 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू