जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 452 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 452 अंक लुढ़क गया। हाल की तेजी के बाद मुख्य रूप से बैंक शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

मुंबई, 30 जून स्थानीय शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 452 अंक लुढ़क गया। हाल की तेजी के बाद मुख्य रूप से बैंक शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में पूरे कारोबार के दौरान गिरावट रही और अंत में यह 452.44 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,606.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 576.77 अंक लुढ़क गया था।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 120.75 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,517.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

इससे पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,162.11 अंक यानी 2.64 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 665.9 अंक यानी 2.66 प्रतिशत चढ़ा था।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में जोखिम कम होने और अमेरिका में व्यापार समझौते की उम्मीदों के कारण वैश्विक बाजार की धारणा सकारात्मक रही है। हालांकि, हाल की तेजी के बाद प्रमुख सूचकांकों में मुनाफावसूली देखी गई।’’

नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की नजर अब कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है...।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.67 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शुक्रवार को सेंसेक्स 303.03 अंक लाभ में रहा था जबकि निफ्टी में 88.80 अंक की तेजी रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड