जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 625 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 175 अंक टूटा। बैंक, आईटी तथा वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 27 मई शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 175 अंक टूटा। बैंक, आईटी तथा वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 624.82 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,551.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय 1,054.75 अंक तक लुढ़क गया था।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 174.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,826.20 अंक पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों ने कहा कि बुधवार को अप्रैल महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा, शुक्रवार को मार्च तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ें जारी होने हैं। इन महत्वपूर्ण आंकड़ों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक 2.21 प्रतिशत और आईटीसी में 2.01 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयर भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर चढ़ गए।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और दो दिन की तेजी थम गयी। इसका कारण निवेशकों ने मूल्यांकन संबंधी चिंताओं और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण मुनाफावसूली का विकल्प चुना।’’

नायर ने कहा कि चौथी तिमाही के उम्मीद से बेहतर वित्तीय परिणाम और मूल्यांकन में नरमी के कारण मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अपेक्षाकृत मजबूती रही।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार ‘मेमोरियल डे’ के अवसर पर सोमवार को बंद थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 135.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत बढ़कर 65.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 455.37 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 148 अंक के लाभ में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट