जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 437 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,600 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी पर गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 437 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार लिवाली तथा यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बाजार में तेजी लौटी।

मुंबई, दो जून शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी पर गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 437 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार लिवाली तथा यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बाजार में तेजी लौटी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 436.94 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछलकर 55,818.11 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 510.75 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 105.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,628 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘जीएसटी संग्रह और पीएमआई जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े अच्छे रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि बहुत कुछ भारत और अमेरिका में केंद्रीय बैंक की नीतियों पर निर्भर करेगा। इसकी घोषणा अगले दो सप्ताह में की जाएगी।’’

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.21 प्रतिशत घटकर 113.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,930.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड