देश की खबरें | बिहार के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान तैयार करेगी : सम्राट चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार ने राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए एक ‘‘मास्टर प्लान’’ तैयार करने का फैसला किया है।

पटना, 28 फरवरी बिहार सरकार ने राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए एक ‘‘मास्टर प्लान’’ तैयार करने का फैसला किया है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए एक ‘‘मास्टर प्लान’’ तैयार करने का फैसला किया है।

चौधरी ने घोषणा की कि सरकार राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण करेगी।

विधानसभा में पेश बिहार विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2024 पर चर्चा का समापन करते हुए चौधरी ने कहा, ‘‘राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की जरूरत है। राज्य सरकार ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है और अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये हैं।’’

चौधरी के पास वित्त और शहरी विकास व आवास विभाग भी हैं।

उन्होंने कहा कि शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान जरूरी है। मास्टर प्लान के तहत आवासीय कॉलोनी, उद्यानों, उद्योगों और नालों के विकास के लिए स्थलों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल के दौरान जिला मुख्यालयों में सर्किट हाउस और टाउन हॉल का निर्माण किया गया था लेकिन अब वे अच्छी स्थिति में नहीं हैं, इसलिए सरकार ने सभी स्थानीय शहरी निकायों में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर/हॉल का निर्माण करने का निर्णय लिया है।

सदन ने बुधवार को राज्य की समेकित निधि से 2.82 लाख करोड़ रुपये के बिहार विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2024 को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट