देश की खबरें | प्रशासकों की समिति से मिलकर खुश नहीं हैं राज्य फुटबॉल संघ के प्रतिनिधि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य फुटबॉल संघ के प्रतिनिधियों और प्रशासकों की समिति के बीच संविधान के अंतिम मसौदे को तैयारी करने के लिये हुई बैठक नाकाम रही ।

नयी दिल्ली, छह जुलाई राज्य फुटबॉल संघ के प्रतिनिधियों और प्रशासकों की समिति के बीच संविधान के अंतिम मसौदे को तैयारी करने के लिये हुई बैठक नाकाम रही ।

फीफा एएफसी की टीम ने पिछले महीने भारतीय भागीदारों से नया संविधान 31 जुलाई तक मंजूर कराने और 15 सितंबर तक चुनाव कराने के लिये कहा था वरना एआईएफएफ पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है ।

फीफा के प्रतिबंध के मायने हैं कि भारत को अक्टूबर में होने वाले अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी गंवानी पड़ सकती है ।

प्रदेश संघों के अधिकारियों ने कहा कि बैठक बेनतीजा रही और वे परिणाम से खुश नहीं हैं । प्रदेश संघों की नुमाइंदगी सात सदस्यीय समिति ने की ।

वहीं सीओए ने कहा कि वह सभी के सुझावों को ध्यान में रखकर संविधान का मसौदा तैयार करेगी ।

सीओए सदस्य एस वाय कुरैशी ने कहा ,‘‘ प्रदेश संघों के सदस्यों के साथ हमारी बैठक सार्थक रही और अच्छे सुझावों का आदान प्रदान हुआ । सीओए उन सुझावों को ध्यान में रखकर संविधान को अंतिम रूप देगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now