देश की खबरें | तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी चार महिलाओं को रौंदा, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में जींद के दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर शुक्रवार को गांव डूमरखा कलां के निकट कैंची मोड़ पर तेजरफ्तार अर्टिगा गाड़ी ने सडक़ किनारे खड़ी चार महिलाओं को रौंद दिया, जिसमें से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जींद,16 सितंबर हरियाणा में जींद के दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर शुक्रवार को गांव डूमरखा कलां के निकट कैंची मोड़ पर तेजरफ्तार अर्टिगा गाड़ी ने सडक़ किनारे खड़ी चार महिलाओं को रौंद दिया, जिसमें से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनियंत्रित आर्टिगा गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई फिर स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मरते हुए सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं और उनकी दो बेटियों को रौंद दिया।

इस टक्कर से स्विफ्ट में सवार दो लोग भी घायल हो गए। सदर थाना नरवाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बाबा कुंडी, नरवाना निवासी 45 वर्षीय सावित्री, उसकी 22 वर्षीय बेटी चांदनी, 42 वर्षीय निर्मला और उसकी 20 वर्षीय बेटी कोमल शुक्रवार दोपहर बाद कैंची मोड़ पर घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान चारों तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी की चपेट में आ गईं।

पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी में सवार गांव सुदकैन खुर्द निवासी मंजीत व हैप्पी भी घायल हो गए। राहगीरों द्वारा सभी घायलों को सामान्य अस्पताल नरवाना में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सावित्री और निर्मला को मृत घोषित कर दिया।

अर्टिगा के कार चालक की पहचान गांव घसो निवासी अमन के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\