देश की खबरें | तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में नरवाना रोड ओवरब्रिज के निकट तेज रफ्तार एक कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जींद (हरियाणा),16 अगस्त हरियाणा के जींद में नरवाना रोड ओवरब्रिज के निकट तेज रफ्तार एक कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सदर थाना पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अहिरका के सुरेंद्र ने पुलिस से शिकायत की कि उसके भाई का साला रोहताश अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ उसके यहां आये थे और सोमवार को दोनों बाइक से शहर की तरफ जा रहे थे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसी दौरान तेज रफ्तार एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। सुरेंद्र के अनुसार इस हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

शिकायकर्ता के अनुसार गंभीर हालात में दोनों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रोहताश को मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\