देश की खबरें | कर्नाटक में अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे को कर्नाटक के रामनगर में बिदादी स्थित उसके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रामनगर (कर्नाटक), 19 अप्रैल अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे को कर्नाटक के रामनगर में बिदादी स्थित उसके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुथप्पा राय की 2020 में मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच उस समय हुई जब रिकी अपनी कार से बिदादी से बेंगलुरु जा रहा था।

उसने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं और एक गोली वाहन में लगी।

पुलिस ने बताया कि रिकी अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठा था तभी गोली कार चालक की सीट को भेदती हुई निकल गई, जिससे चालक और रिकी दोनों घायल हो गए।

उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी