देश की खबरें | सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे ने पटना में खुद को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना के कोतवाली इलाके में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के 40 वर्षीय बेटे ने पिस्तौल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पटना, 26 अप्रैल पटना के कोतवाली इलाके में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के 40 वर्षीय बेटे ने पिस्तौल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति (मृतक) ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया।

पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट और हथियार बरामद किया है।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया, ‘‘पुलिस को यह सूचना मिली कि शुक्रवार रात बंदर बगीचा इलाके में एक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर खुद को गोली मार ली। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

कुमार ने बताया, ‘‘बाद में, पुलिस ने वारदात स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें लिखा हुआ है कि उसने अपनी हत्या के लिए एक पिस्तौल और कुछ कारतूस का इंतजाम किया था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के साथ कथित झगड़े के बाद देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे थे।

मृतक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह (मृतक) बेरोजगार थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें