चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही हैः एनडीआरएफ डीजी

प्रधान ने कहा कि ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को तैनात कर दिया गया है , जबकि पश्चिम बंगाल में 19 टीमों को तैनात किया गया है और दो को आरक्षित रखा गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने बुधवार को कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उसपर करीब से निगाह रखी जा रही है। चक्रवात ने तट से टकराना शुरू कर दिया है।

प्रधान ने कहा कि ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को तैनात कर दिया गया है , जबकि पश्चिम बंगाल में 19 टीमों को तैनात किया गया है और दो को आरक्षित रखा गया है।

प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक टीम को कोलकाता में तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्थिति तेजी से बदल रही है। अभी और चक्रवात के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक होगी । यह एक लंबी दौड़ है"

प्रधान ने कहा कि एनडीआरएफ अम्फान चक्रवात पर करीब से निगाह रख रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस आपदा के समय और सतर्क रहना होगा ।

प्रधान ने कहा कि जो जिले ज्यादा दबाव का सामना कर रहे हैं, वहां अधिक तैनाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\