देश की खबरें | थानाधिकारी और उसके दो दलाल चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को सिरोही के मंडार थानाधिकारी और अधिवक्ता सहित उसके दो कथित दलाल को परिवादी से चार लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जयपुर, 21 सितंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को सिरोही के मंडार थानाधिकारी और अधिवक्ता सहित उसके दो कथित दलाल को परिवादी से चार लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी के विरुद्ध दर्ज बलात्कार के मुकदमे में मदद करने और मामला हल्का करने की एवज में मंडार थानाधिकारी (पुलिस उप निरीक्षक) अशोक कुमार सिंह चारण अपने दलाल अनिल कुमार और अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह के माध्यम से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद दल ने बुधवार को आरोपी थानाधिकारी अशोक सिंह चारण उसके दलाल अनिल कुमार एवं अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह को परिवादी से चार लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

सोनी ने बताया कि ब्यूरो के एक अन्य दल ने जयपुर के विद्युत निरीक्षणालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी तरूण गुर्जर को परिवादी से उनकी फर्म लाइसेंस के नवीनीकरण करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायत से पूर्व आरोपी अधिकारी ने परिवादी से 10 हजार रुपये वसूल लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू