खेल की खबरें | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल सोमवार को यहां सुबह से तेज और लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।

सेंचुरियन, 27 दिसंबर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल सोमवार को यहां सुबह से तेज और लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।

सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी लेकिन दोपहर तक तेज बारिश होने लगी।

दो बार बारिश रुकी और अंपायरों ने निरीक्षण का फैसला किया लेकिन दोनों की मौकों पर निरीक्षण के समय से ठीक पहले बारिश होने लगी और अंपायरों ने इसे टाल दिया।

भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए थे।

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 248 गेंद में 122 जबकि अजिंक्य रहाणे 81 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। राहुल ने अपनी पारी में 17 चौके और एक छक्का मारा जबकि रहाणे ने आठ चौके जड़े हैं।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 60 रन की पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली ने 35 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 45 रन देकर तीनों विकेट चटकाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट