देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, बाड़मेर में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां शनिवार को कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

जयपुर, 24 मई राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां शनिवार को कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बाड़मेर 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। सीमावर्ती जैसलमेर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह अधिकतम तापमान बीकानेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 46.4 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और जयपुर में यह क्रमश: 45 और 42 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इसके अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने व इसके 48 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होने की भी संभावना है।

अजमेर, जयपुर, कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने व लू चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आगामी 4-5 दिनों में राज्य के कुछ भागों में शाम के समय गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू