विदेश की खबरें | रूस पर प्रतिबंध तेल पर निर्भरता के चलते पूरी तरह लागू नहीं हो पा रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस द्वारा 24 फरवरी को आक्रमण करने के बाद समूह ने मास्को पर पांच दौर के प्रतिबंध लगाये हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, वरिष्ठ अधिकारी, 350 से अधिक सांसदों और क्रेमलिन समर्थक उद्योगपतियों की संपत्ति पर रोक और यात्रा प्रतिबंध लगाये गए। इससे बैंकों, परिवहन क्षेत्र और कथित प्रचार केंद्रों को निशाना बनाया गया।

रूस द्वारा 24 फरवरी को आक्रमण करने के बाद समूह ने मास्को पर पांच दौर के प्रतिबंध लगाये हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, वरिष्ठ अधिकारी, 350 से अधिक सांसदों और क्रेमलिन समर्थक उद्योगपतियों की संपत्ति पर रोक और यात्रा प्रतिबंध लगाये गए। इससे बैंकों, परिवहन क्षेत्र और कथित प्रचार केंद्रों को निशाना बनाया गया।

पूर्व में जिसमें तीन वर्ष लगते उसे 27 देशों के यूरोपीय संघ द्वारा तीन महीने में हासिल किया गया। हालांकि रूस की ऊर्जा आय को उसकी तेल पर निर्भरता कम करके सीमित करने की प्रक्रिया कठिन साबित हो रही है।

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग ने 4 मई को युद्ध प्रतिबंधों का छठा पैकेज प्रस्तावित किया जिसमें रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध शामिल था। यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने उस समय स्वीकार किया था कि सभी की सहमति हासिल करना ‘‘आसान नहीं होगा।’’

चेक गणराज्य और स्लोवाकिया के साथ हंगरी उन कई देशों में से एक है जो रूसी तेल पर अत्यधिक निर्भर हैं। बुल्गारिया को भी आपत्ति है। हंगरी को 60 प्रतिशत से अधिक तेल रूस से और 85 प्रतिशत से अधिक प्राकृतिक गैस प्राप्त होता है।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मामले को सुलझाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। मैं यह सुनिश्चित नहीं कर सकता कि ऐसा होने जा रहा है क्योंकि स्थिति काफी मजबूत है।’’वह ब्रसेल्स में समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे।

बोरेल ने कहा, ‘‘कुछ सदस्य देशों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वे अधिक निर्भर हैं, क्योंकि वे भूमि से घिरे हुए हैं और उनके पास केवल पाइपलाइनों के माध्यम से तेल है और जो रूस से आ रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट