जरुरी जानकारी | रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे मजबूत होकर 85.03 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच रुपया सोमवार को 38 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.03 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 28 अप्रैल विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच रुपया सोमवार को 38 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.03 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूती देने का काम किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय पर रुपया 85.29 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में वह 84.96 प्रति डॉलर के उच्च और 85.42 प्रति डॉलर के निम्न स्तर तक पहुंचा। कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.03 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 38 पैसे की मजबूती दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.41 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.60 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपया सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास से भरा रहा और एशियाई मुद्राओं के बीच इसका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। स्थिर विदेशी निवेश और शांत भू-राजनीतिक परिदृश्य से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से सुधार हुआ।’’

परमार ने कहा कि निकट भविष्य में अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपये का भाव 84.90 से 85.70 के बीच रहने के आसार हैं।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,005.84 अंक की बढ़त के साथ 80,218.37 अंक पर जबकि निफ्टी 289.15 अंक चढ़कर 24,328.50 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,952.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया था कि 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.145 अरब डॉलर हो गया। लगातार सातवें सप्ताह इसमें वृद्धि हुई दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज