जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे टूटकर 86.91 प्रति डॉलर पर, चार माह से अधिक का निचला स्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर में आई मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21 पैसे की भारी गिरावट के साथ 86.91 पर बंद हुआ।

मुंबई, 29 जुलाई डॉलर में आई मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21 पैसे की भारी गिरावट के साथ 86.91 पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) और आयातकों की ओर से मासांत की डॉलर मांग ने रुपये पर और दबाव डाला। इसके अलावा, इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.76 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 86.92 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छू गया जो 17 मार्च के 86.81 प्रति डॉलर के बंद स्तर से भी नीचे का स्तर है। कारोबार के अंत में यह 86.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की भारी गिरावट है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 86.70 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ अमेरिकी डॉलर में तेजी व कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय रुपया करीब 20 पैसे गिर गया। अमेरिका-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को लेकर आशावाद से अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई। हालांकि, पिछले तीन सत्रों की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में आई तेजी ने गिरावट को कुछ कम किया।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.75 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 446.93 अंक की बढ़त के साथ 81,337.95 अंक पर जबकि निफ्टी 140.20 अंक चढ़कर 24,821.10 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\