जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 85.34 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 85.34 पर आ गया। यह गिरावट डोनाल्ड ट्रंप के, खास तौर पर फेडरल रिजर्व और चीन के प्रति नरम रुख के कारण अमेरिकी मुद्रा में सुधार के बाद आई।

मुंबई, 23 अप्रैल रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 85.34 पर आ गया। यह गिरावट डोनाल्ड ट्रंप के, खास तौर पर फेडरल रिजर्व और चीन के प्रति नरम रुख के कारण अमेरिकी मुद्रा में सुधार के बाद आई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मंगलवार को ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को बर्खास्त करने की धमकी से पीछे हटने के बाद बाजार को समर्थन मिला, क्योंकि ब्याज दरों में कटौती न करने के लिए उनके खिलाफ कई दिनों से आलोचना हो रही थी। ट्रंप ने चीन के खिलाफ शुल्क कम करने की संभावना का भी संकेत दिया।

डॉलर सूचकांक बढ़कर 99.28 पर पहुंच गया, जबकि अमेरिका का 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल थोड़ा कम होकर 4.34 प्रतिशत पर आ गया। ट्रंप के नरम रुख के परिणामस्वरूप तीनों अमेरिकी सूचकांकों में 2.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.24 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.34 तक गिर गया, जो पिछले बंद स्तर से 15 पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 85.19 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला सूचकांक 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.28 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.83 प्रतिशत बढ़कर 68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले दिन की तेजी जारी रही, क्योंकि निवेशक ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों और अमेरिकी कच्चे तेल के भंडारण में गिरावट को लेकर चिंतित थे, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व पर नरम रुख अपनाने से बाजार को मदद मिली।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 418.53 अंक बढ़कर 80,014.12 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 113.95 अंक बढ़कर 24,281.20 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 1,290.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\