देश की खबरें | ठाणे में दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान मकान की छत गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान एक मकान की छत गिर गई।

ठाणे, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान एक मकान की छत गिर गई।

यह घटना उस समय हुई जब लड़ाई कर रहे लोग पास के एक अन्य मकान की ऊपरी मंजिल से इस छत पर आ गए और एक-दूसरे को धक्का देने लगे।

भिवंडी क्षेत्र में हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य झगड़ते दिखाई देते हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक परिवार की महिला ने दूसरे परिवार के सदस्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

वीडियो में दो महिलाओं समेत छह-सात लोग हाथापाई करते दिखते हैं। इसमें एक युवक जूता उठाकर हमला करने की कोशिश करते हुए भी दिखता है। इस तनातनी के दौरान छत उनका भार सहन नहीं कर सकी और अचानक नीचे गिर गई जिससे सभी लोग नीचे जा गिरे।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान