देश की खबरें | दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है :अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इसलिए आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है।

लखनऊ, 18 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इसलिए आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है।

साथ ही, उन्‍होंने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 403 सीटों में 400 सीटें जीतने जा रही है।

उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ''दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इसलिए आगामी चुनाव लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज मीडिया के समक्ष समाचारों के प्रकाशन एवं प्रसारण में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि सच्ची पत्रकारिता मजबूत लोकतंत्र की ओ ले जाती है।

सपा प्रमुख ने कहा,‘‘आज पत्रकारिता के क्षेत्र में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर खबरें देना एक बड़ी चुनौती है।'' वह यहां पीटीआई कर्मचारियों के अखिल भारतीय महासंघ की वार्षिक आम सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रिंट मीडिया को वर्तमान परिदृश्य में राजस्व की परवाह किये बिना निष्पक्ष रूप से समाचारों के प्रकाशन के लिए बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्‍होंने अपने कार्यकाल में लखनऊ और राज्य में काफी विकास कार्य किये, लेकिन मौजूदा शासन की तरह विकास का राजनीतिकरण नहीं किया।

आनंद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट