जरुरी जानकारी | सरसों, सोयाबीन तेल समेत अधिकांश खाद्य तेलों में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली बाजार में शुक्रवार को मांग बनी रहने से सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। तिल तेल और मक्का खल को छोड़कर अन्य सभी खाद्य तेलों एवं तिलहनों में तेजी का रुख देखा गया।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली बाजार में शुक्रवार को मांग बनी रहने से सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। तिल तेल और मक्का खल को छोड़कर अन्य सभी खाद्य तेलों एवं तिलहनों में तेजी का रुख देखा गया।

सूत्रों ने बताया कि प्रमुख खाद्य तेल उत्पादक देश इंडोनेशिया में खाद्य तेल के निर्यात पर पाबंदी लगने की अफवाह के जोर पकड़ने से शिकागो एक्सचेंज में 3.5 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इसकी वजह से घरेलू स्तर पर सभी खाद्य तेलों में मजबूती रही।

सबसे ज्यादा 350 रुपये क्विंटल की तेजी सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली में देखी गई। इसी तरह सरसों तेल दादरी का भाव 300 रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़ गया। पामोलीन आरबीडी दिल्ली के भाव में भी 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त रही। मूंगफली तेल भी 115 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, सरसों तेल का भाव अभी आयातित तेल की तुलना में सस्ता बना हुआ है। वहीं मूंगफली भी सूर्यमुखी से सस्ता है। इसके अलावा विदेशी खाद्य तेलों के महंगे होने से घरेलू उत्पादकों के लिए समस्या बनी हुई है।

सूत्रों ने कहा कि अगर सरकार घरेलू स्तर पर तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे तो 1.5 लाख करोड़ रुपये तक विदेशी मुद्रा बचाई जा सकती है। अगर किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे तो वे देश को खाद्य तेल-तिलहन के मामले में आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,565-7,615 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,960 - 7,095 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,650 - 2,840 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,420-2,495 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,455-2,570 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 15,000 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,700-7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 7,400-7,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी