जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तीन दिनों की तेजी थमी, सेंसेक्स 423 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा। बीएसई सेंसेक्स 423 अंक के नुकसान में रहा जबकि निफ्टी में 108 अंक की गिरावट रही।

मुंबई, 17 जनवरी वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा। बीएसई सेंसेक्स 423 अंक के नुकसान में रहा जबकि निफ्टी में 108 अंक की गिरावट रही।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

काफी हद तक सुस्त सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 423.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 76,619.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 779.53 अंक तक गिरकर 76,263.29 पर आ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 108.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 23,203.20 पर आ गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस में करीब छह प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। देश की दूसरी बड़ी आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस लिमिटेड के नतीजे निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। हालांकि कंपनी ने मांग बढ़ने से तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 11.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

इसी तरह एक्सिस बैंक के शेयर भी तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद चार प्रतिशत तक गिर गए।

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट का रुख रहा।

इसके उलट, पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुद्ध लाभ में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद उसके शेयर में 2.50 प्रतिशत की तेजी रही।

सबसे अधिक तेजी जोमैटो के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा नेस्ले, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही।

यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,341.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 318.74 अंक चढ़कर 77,042.82 और एनएसई निफ्टी 98.60 अंक बढ़कर 23,311.80 पर पहुंच गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल