देश की खबरें | संविधान में प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों पर हमला हो रहा है: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि संविधान प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों पर हमला हो रहा है और इससे देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को काफी खतरा है।

ठाणे, 12 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि संविधान प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों पर हमला हो रहा है और इससे देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को काफी खतरा है।

ठाणे जिले के उल्हासनगर में ‘एल्गार परिषद’ की सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियां स्तरहीन थीं।

उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और संविधान के प्रमुख वास्तुकार बाबासाहेब आंबेडकर को निशाना बनाए जाने की आलोचना की।

उन्होंने कहा,‘‘दो दिन पहले संसद में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुना। पूरे भाषण में उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना की और उन पर हमला किया, जिन्होंने आजादी से पहले छह से सात साल जेल में बिताए थे...। आजादी के बाद उन्होंने डॉ. आंबेडकर को साथ लेकर एक लोकतांत्रिक देश का निर्माण किया। यह हमला उस व्यक्ति की नीतियों और निर्णयों पर किया गया था।’’

पवार ने कहा कि इस तरह के हमले केवल व्यक्तियों को निशाना नहीं बनाते, बल्कि इन महान व्यक्तियों द्वारा निर्धारित मूलभूत मूल्यों और सिद्धांतों को व्यापक रूप से निशाना बनाते हैं।

उन्होंने कहा, '' इस हमले का मकसद बाबासाहेब आंबेडकर के दिए संविधान को कमजोर करना है और फिलहाल मोदी और उनके सहयोगियों यह काम कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड