खेल की खबरें | निशानेबाजी में भारत को पदक विहीन अभियान से बचाने की जिम्मेदारी राजपूत और तोमर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर सोमवार को यहां तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में प्रतिस्पर्धा के लिए उतरेंगे तो उनकी कोशिश अब तक ओलंपिक में निराशाजनक रहे भारतीय अभियान को सकारात्मक तरीके से खत्म करने की होगी।

तोक्यो, एक अगस्त संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर सोमवार को यहां तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में प्रतिस्पर्धा के लिए उतरेंगे तो उनकी कोशिश अब तक ओलंपिक में निराशाजनक रहे भारतीय अभियान को सकारात्मक तरीके से खत्म करने की होगी।

तोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले भारतीय निशानेबाजी दल को कई पदकों का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब तक कोई भी निशानेबाज ऐसा करने में सफल नहीं रहा। भारतीय निशानेबाजों की अब सिर्फ एक स्पर्धा पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन बची है।

पांच साल पहले रियो ओलंपिक (2016) में भी भारतीय निशानेबाजों को पदक का दावेदार माना जा रहा था लेकिन वहां से भी वे खाली हाथ लौटे थे।

राजपूत ने 2019 में रियो डी जेनेरियो में हुए आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान इस स्पर्धा में भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल किया था जबकि तोमर ने उसी साल के आखिर में एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में दूसरा कोटा हासिल किया।

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी को छोड़कर कोई भी भारतीय निशानेबाज तोक्यो में फाइनल में जगह नहीं बना सका।

टीम के अभियान को यादगार तरीके से खत्म करने की जिम्मेदारी अब राजपूत और तोमर पर है। 40 वर्षीय अनुभवी राजपूत अपने तीसरे ओलंपिक में भाग ले रहे हैं, तो वहीं 20 साल के तोमर इन खेलों में पदार्पण कर रहे हैं।

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज तोमर अच्छी लय में है। उन्होंने इस साल मार्च में नयी दिल्ली में विश्व कप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्वर्ण पदक जीता था और फिर क्रोएशिया के ओसिजेक में जून-जुलाई में हुए विश्व कप में फाइनल में जगह पक्की की थी।

वह इसी टूर्नामेंट की पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी क्वालीफाइंग बाधा पार करने में सफल रहे थे।

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज राजपूत नयी दिल्ली में हुए विश्व कप में छठे स्थान पर रहे थे। वह ओसिजेक विश्व कप में हालांकि क्वालीफिकेशन दौर से ही बाहर हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार