देश की खबरें | महिला कांस्टेबल के पास से मादक पदार्थ की बरामदगी मामले में स्वतंत्र जांच की जरूरत: वडिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मादक पदार्थ की बरामदगी के साथ एक महिला कांस्टेबल की गिरफ्तारी के मामले में रविवार को स्वतंत्र जांच की मांग की।

लुधियाना, छह अप्रैल कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मादक पदार्थ की बरामदगी के साथ एक महिला कांस्टेबल की गिरफ्तारी के मामले में रविवार को स्वतंत्र जांच की मांग की।

कांस्टेबल अमनदीप कौर को बुधवार को बठिंडा में गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। बाद में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

वडिंग ने पूछा कि पंजाब पुलिस की कांस्टेबल कैसे नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल थी और उसे हेरोइन के साथ पकड़ा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह तो गड़बड़ी उजागर होने की बस शुरुआत है। इस मामले की स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच की जरूरत है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस विभिन्न कारणों से इस मामले में न्याय नहीं कर सकती।

वडिंग ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल का मामला इस बात का उदाहरण मात्र है कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार के तहत पंजाब में क्या गलत हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान पर तमाचा है।

उन्होंने दावा किया कि जहां एक ओर ‘‘गैंगस्टर के राज से भय का माहौल है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी परेशान है, क्योंकि उसकी आवाज नहीं सुनी जा रही है।’’

लुधियाना के सांसद वडिंग दाखा और रायकोट विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के अभियान ‘‘जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेगी कांग्रेस’’ के तहत कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड