देश की खबरें | पंजाब सरकार बेअदबी के कृत्यों के खिलाफ कड़ी सजा के लिए मसौदा विधेयक पेश करेगी : मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार बेअदबी के कृत्यों के खिलाफ कड़ी सजा के लिए शुक्रवार को राज्य विधानसभा में एक मसौदा विधेयक पेश करेगी।

चंडीगढ़, 10 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार बेअदबी के कृत्यों के खिलाफ कड़ी सजा के लिए शुक्रवार को राज्य विधानसभा में एक मसौदा विधेयक पेश करेगी।

मान ने कहा कि सरकार प्रस्तावित कानून के लिए सभी हितधारकों और धार्मिक संस्थाओं की राय लेगी।

मान मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘‘हम इसका मसौदा तैयार कर रहे हैं। एक कानून बनाया जाएगा। लेकिन इसके लिए हम हितधारकों, धार्मिक संस्थाओं से बात करेंगे। हम मसौदा विधेयक (विधानसभा में) पेश करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अंतिम मसौदे के लिए हमें समय चाहिए। इसे विधानसभा में पेश करने के बाद, हम जनता की राय लेंगे।’’

मुख्यमंत्री मान ने 28 जून को कहा था कि उनकी सरकार बेअदबी के कृत्यों के लिए कड़ी सजा के प्रावधान वाला एक कानून लाएगी।

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बृहस्पतिवार को शुरू हुआ।

मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रबंधित बांधों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की तैनाती को मंजूरी देने के पिछली कांग्रेस सरकार के फैसले को खारिज करने के लिए एक प्रस्ताव लाएगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव शुक्रवार को राज्य विधानसभा में लाया जाएगा।

मान ने कहा कि अमरिंदर सिंह सरकार ने बांधों पर सीआईएसएफ की तैनाती के लिए मंजूरी दी थी। मान ने कहा कि तत्कालीन राज्य सरकार ने खर्च वहन करने पर भी सहमति जताई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य के बांधों की सुरक्षा करने में सक्षम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट