देश की खबरें | देश तोड़ने की बात करने वालों को जनता ने सबक सिखाया : महाराष्ट्र चुनावों पर बोलीं कंगना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रविवार को कहा कि लोगों ने देश को तोड़ने की बात करने वालों को करारा सबक सिखाया है। वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का जिक्र कर रही थीं जहां उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) को करारी शिकस्त दी।

मनाली/शिमला, 24 नवंबर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रविवार को कहा कि लोगों ने देश को तोड़ने की बात करने वालों को करारा सबक सिखाया है। वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का जिक्र कर रही थीं जहां उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) को करारी शिकस्त दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए अभिनेत्री-राजनेता ने कहा कि उनका मानना ​​है कि उनका जन्म “देश के उद्धार के लिए हुआ है और वह अजेय हैं।”

रनौत और महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की एमवीए सरकार के बीच 2020 में तब कड़वाहट आ गयी थी, जब तत्कालीन अविभाजित शिवसेना के नेतृत्व वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगले में कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था।

भारतीय जनता पार्टी नीत महायुति ने शनिवार को महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस नीत एमवीए का सत्ता हासिल करने का सपना टूट गया और विपक्षी गठबंधन सिर्फ 46 सीटें हासिल करने में कामयाब रहा।

नयी दिल्ली रवाना होने से पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए रनौत ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने विकास और स्थिर सरकार के लिए वोट दिया है।

उन्होंने महायुति की चुनावी सफलता के लिए मोदी को बधाई दी और कहा कि भाजपा आलाकमान महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करेगा।

मंडी से सांसद ने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान मैंने देखा कि हर बच्चा ‘मोदी-मोदी’ का नारा लगा रहा था। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। भाजपा एक ब्रांड है और आज भारत के लोग इस ब्रांड पर भरोसा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री का जन्म देश के उद्धार के लिए हुआ है और वह अजेय हैं।’’ रनौत ने दावा किया कि आजादी के बाद कांग्रेस भी एक ब्रांड थी लेकिन आज यह एक क्षेत्रीय पार्टी बन गई है क्योंकि लोगों का इसमें विश्वास खत्म हो गया है।

अपने बंगले में तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले रनौत ने यह भी कहा था कि उन्हें “मूवी माफिया” से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने महाराष्ट्र की राजधानी की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी