देश की खबरें | 'सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन पर प्रस्तावित समारोह शिवकुमार को राजनीतिक रुप से ‘खत्म करने’ का प्रयास'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन पर प्रस्तावित समारोह पर कर्नाटक प्रदेश भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए दावा किया कि यह प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को राजनीतिक रूप से ‘खत्म करने’ के लिए आयोजित की जा किया जा रहा है और उनकी पार्टी (भाजपा) के लिए डरने वाली कोई बात नहीं है।

बेंगलुरु, सात जुलाई पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन पर प्रस्तावित समारोह पर कर्नाटक प्रदेश भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए दावा किया कि यह प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को राजनीतिक रूप से ‘खत्म करने’ के लिए आयोजित की जा किया जा रहा है और उनकी पार्टी (भाजपा) के लिए डरने वाली कोई बात नहीं है।

कतील ने कहा कि कार्यक्रम की योजना कांग्रेस आलाकमान को संदेश देने और 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के वास्ते दबाव बनाने के लक्ष्य से बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धरमैया का समर्थन करने को तैयार है और अगर वह चाहते हैं तो उनकी पार्टी कार्यक्रम के लिए अधिक लोग जुटाने में मदद करेगी।

कतील ने एक सवाल के जवाब में कहा, “ हम खुश हैं। सिद्धरमैया को चार-पांच लाख और लोग जमा करने दें, अगर वह चाहेंगे तो हम (भाजपा) सहयोग करेंगे। हम ईर्ष्या नहीं कर रहे हैं, लेकिन शिवकुमार कई रातों से सोए नहीं हैं। सिद्धरमोत्सव का आयोजन भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि शिवकुमार के विरूद्ध हो रहा है।”

उन्होंने कहा, "यह दबाव की रणनीति के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान को ठीक करने और (राजनीतिक रूप से) शिवकुमार को खत्म करने का प्रयास है। यह सिद्धरमैया की रणनीति है।"

सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते रहे हैं और राज्य कांग्रेस के भीतर अपने दबदबे को मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

कतील ने सिद्धरमैया पर जद(एस) और इसके प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को भी राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया।

बता दें कि सिद्धरमैया के समर्थकों और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व मंत्रियों समेत कई शुभचिंतकों ने तीन अगस्त को दावणगेरे में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है। इस बारे में माना जा रहा है कि यह शक्ति प्रदर्शन के लिए जा जा रहा है। वह (सिद्धरमैया) तीन अगस्त को 75 साल के हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी