देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भगोड़ा अपराधी की संपत्ति कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक भगोड़ा अपराधी की जमीन कुर्क कर ली।

पुंछ/जम्मू, 10 अप्रैल पुलिस ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक भगोड़ा अपराधी की जमीन कुर्क कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हवेली तहसील के बग्याल दारा गांव में मोहम्मद बशीर की छह कनाल जमीन को अदालत के निर्देशानुसार कुर्क कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि बशीर के खिलाफ पुंछ थाने में निकास एवं आंतरिक मूवमेंट (नियंत्रण) अध्यादेश के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज था।

अधिकारियों ने कहा कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भाग गया और बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि उसे पकड़ने के लगातार प्रयासों के बावजूद बशीर गिरफ्तारी से बचता रहा, जिसके कारण अदालत ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।

पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय कर कुर्की की कार्रवाई की।

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के शासन को बनाए रखने और भगोड़ा अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। अधिकारियों ने कहा कि बशीर का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड